हसनपुरा के अमित विज्ञान संकाय में प्रथम श्रेणी से हुए उर्तीण
सिवान जिले के हसनपुरा प्रखंड के सहूलि टोला घिसनापुर निवासी श्री कृष्णा यादव के पुत्र अमित कुमार यादव ने विज्ञान संकाय में 368 अंको के साथ सफल हुए हैं। रिजल्ट देखकर इनके परिवार, सखे सम्बन्धियों में खुशी की लहर दौड़ गयी हैं तथा अमित को बधायी देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।
वही उसी गांव के निवासी उमेश यादव के पुत्र अरुण कुमार यादव भी अच्छे अंकों के साथ सफलता पायी है।
गौर तलब हो की इस साल 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक ली गई थीं। इन परीक्षाओं में कुल 12,92,313 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र शामिल हुए हैं। बिहार बोर्ड 12वीं के तीनों स्ट्रीम्स (आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस) का रिजल्ट एक साथ ही घोषित किया गया।
वही बात करे पूरे बिहार के सभी संकायों के परिणाम की तो तीनों संकायों में बेटियों का ही जलवा रहा । आर्ट्स में अंकिता, साइंस में प्रिया और कॉमर्स में रोशनी ने किया टॉप, 12वीं में लड़कियों का जलवा
आर्ट्स स्ट्रीम
1. अंकिता कुमारी (94.6%) 473 अंक
2. शाकिब शाह (94.6%)
3. अनुष्का कुमारी (94.2%)
4. रोकेया फात्मा (94.2%)
5. अर्चना मिश्रा (93.6%)
कॉमर्स स्ट्रीम
1. रौशनी कुमारी (95%) 475 अंक
2. अंतरा खुशी (94.6%)
3. सृष्टि कुमारी (94.2%)
4. निशांत राज (94.2%)
5. निधि शर्मा (94%)
साइंस स्ट्रीम
1. प्रिया जायसवाल (96.8%) 484 अंक
2. आकाश कुमार (96%)
3. रवि कुमार (95.6%)
4. अनुप्रिया (95.4%)
5. प्रशांत कुमार (95.4%)